चलो इस रात को भूल जाते हैं अनकही बात को भूल जाते हैं। जताया करो जो दिया कुछ भी लोग सौगात को भूल जाते हैं। जुरुरी है कुछ बयां करना भी लोग जज़्बात को भूल जाते हैं। पिज्जा बर्गर का ऐसा नशा है लोग दाल भात को भूल जाते हैं। जो मुहब्बत नहीं,दिखाओ नहीं हम खैरात को तो भूल जाते हैं।