चलो अच्छी सोच लाते हैं बागवां में फूल खिलाते हैं। साहिलों का बस काम है ये लहरों को धूल चटाते हैं। इक मकां घर बनता है जब दादा दादी गाँव से आते हैं। पुल बन गया फिर भी हम नदी पार नाव से जाते हैं। चांदी की थाली में खाने वाले रोटी चावल ही तो खाते हैं। गाना भी जो हिंदू मुस्लिम है डर डर कर हम गाते हैं। खुद पे जो अभिमान करे हो जानो ,जो आते हैं वो जाते हैं।