भूखी आँखों की भाषा
इक निर्बल का लहू
इक बच्ची की चित्कार
सूखे,बंजर खेत का दुख
दो कमरे में बूढ़े,बूढ़ी की तनहाई
गंगा,यमुना का मैलापन
गोलियों से छलनी पर्वत की छाती
सीमा पे सैनिक और चिट्ठी
जीवन के रंग ऐसे भी
रंगहीन शीशे वाले चश्मे से दिखेंगे
भगवा,हरे शीशे से नहीं।