अज़ीब आलम है कि तुम हो और नहीं भी
मोनालिसा जैसी गुमसुम,हो और नहीं भी।
तुम्हारी तासीर,ज़रा तुम्हारा अहसास तो है
पानी में जैसे चीनी ,गुम हो और नहीं भी।
और कभी तुम साथ ऐसे भी तो होती हो
रेगिस्तां में जैसे ,कुसुम हो और नहीं भी।
तुम्हारा हँसना रोना है , रोना हँसना भी
बच्चों की जैसे ठुन ठुन , हो और नहीं भी।
खफ़ा होती हो तुम तो ऐसा लगता है मुझे
जैसे दादी की हो भुनभुन, हो और नहीं भी।