आप बड़े हैं , बड़े रहिए
कभी साथ भी खड़े रहिए।
साथ था वो अच्छे वक्त में
बुरा वक्त है , डटे रहिए।
नशा ही तो है आदत भी
चीज़ बुरी है , बचे रहिए।
जो शर्तें आयीं रिश्ते में
मुझसे आप कटे रहिए।
जिंदगी इम्तिहान तो लेगी
यूँ तो ना आप डरे रहिए।
जिंदा हैं तो दिखिये जिंदा
क्यूँ ऐसे मरे मरे रहिए।