आँखों में प्यार दिखा दिया
उसने हथियार दिखा दिया।
गुज़र रहा था दिन अच्छा
तुमने अखबार दिखा दिया।
बटुए में इक फोटो ने
हमें संसार दिखा दिया।
दिल की इक हरकत ने
फ़िर परिवार दिखा दिया।
हक़ीकत ने फिर ख्वाबों को
परेशां घर बार दिखा दिया।
मैंने महज़ कलम चलायी
उसने तलवार दिखा दिया।