आईना मेरा मुझसे हर वक्त कहता है मेरे घर में अब कोई और रहता है। कब्र पे चढ़े गुलाबों की क्या खता किसी और का दर्द कोई और सहता है। ये ऊँची इमारतें बनीं घरों को तोड़ कर किसी बूढ़े बाप का ख्वाब ढहता है। खिड़की पे बने घोंसलों को मत तोड़ो उनमें किसी का तो संसार पलता है। अश्क हो किसी का ,ये समझता हूँ कोई तो बँधा हुआ सैलाब बहता है। बहुत उदास हैं मोहल्ले की गलियाँ हर नया वीजा अब उन्हें खलता है।