एक नया सा अहसास मालूम हुआ
जब खुद के साथ थोड़ा वक़्त गुजरा।
कब से नजरअंदाज हुआ बैठा था
हाल-ऐ-दर्द देखते ही बनता था।।
कितनी मुक्तिलिफी में जी रहा था
जैसे बोलों वैसे ढल रहा था।
मानों जैसे मेरा अस्तित्व ही नही
और सदियों से जुड़ी पहचान भी नहीं।।
जब गहराई की तरफ रुख किया
सबसे बड़ा गुनहगार खुद को पाया।
मैं ही तो हूँ जिसने इसका ये हाल किया
ना चाहते हुए भी खुद को तबाह किया।।
हर तकलीफों का खुद को जिम्मेदार ठहराया
हर नाकामयाबी का खुद से हिसाब लिया।
दूसरो की शर्तों पर जीना शुरू करा
और खुद को अपनी पहचान से दूर किया।।
दौड़ता हुआ वक़्त अभी थमा है
अपने से रूबरू का वक़्त बचा है।
थोड़ा प्यार जताने का प्रयत्न है
खुद से इश्क़ करने का फिर से यत्न हैं।।
