वो माँ है, वो सब जानती है।
ये वो है जिससे झूठ बोलना तो दूर, मैं सच छुपा भी नहीं पाती।
क्यूंकि ये तो आँखें पढ़ना जानती है।
वो माँ है, वो सब जानती है।
एक वही तो मुझको बोलना सिखाती है ,
हर एक निवाला अपने हाथों से मुझे खिलाती है ,
हँसी का तो पता नहीं, पर मेरे आँसुओं में वो रोना जानती है ,
वो माँ है, वो सब जानती है।
अपने हाथों का झूला वो मुझे झुलाती है ,
रात भर जाग कर वो मुझे सुलाती है ,
घुटने चलने से लेकर, ज़िन्दगी की हर दौड़ में वो मेरे साथ दौड़ना जानती है ,
ये माँ है, ये सब जानती है।
जाने जीवन के कितने ही पाठ वो मुझे पढ़ाती है ,
ज़िन्दगी चलते रहने का नाम है, अपने संघर्षो से वो मुझे सिखाती है,
ज़िन्दगी के हर मोड़, पर जाने कैसे, वो मिलना जानती है,
वो माँ है, वो सब जानती है।
मेरी अनकही बातें भी वो कैसे समझ जाती है,
मेरी हर उड़ान, हर उछाल में वो अपना दिल थामती है ,
अपनी ख़ुशी में भी वो मेरा ही जशन मानती है ,
सुनो ! वो एक माँ है, वो सब जानती है।
वो आँसू पोछना जानती है ,
वो राहों से काटे चुनना जानती है,
मेरी ख़ुशी के लिए वो खुद को मुझसे दूर करना जानती है,
वो मेरे लिए दुनिया से लड़ना जानती है।
वो मेरे सामने अपने आँसू छुपाना जानती है,
वो मेरे लिए एक झूठी हँसी हँसना जानती है ,
वो मेरे लिए दुआ करना जानती है,
ज़िन्दगी की कड़ी धुप में वो एक साया बनना जानती है।
वो मेरे लिए हर दुःख सहना जानती है ,
ये माँ सबकुछ कैसे जानती है !
कल कोई मुझसे पूछे की ज़िन्दगी की सड़क में तेरा कौन साथी है ?
मैं कहूँगी वो माँ है मेरी जो सब जानती है।
वो माँ है मेरी जो सब जानती है।
-निकिता सुवि
