वो वादे करता रहा पर वो तो बातें करना चाहती थी।
वो वादे निभा ना सका, वो बातें भुला ना सकी।
उसका प्रेम था एक फैले समुंदर सा, पर वो तो ना रुकने वाले तूफान सा था। वो तूफान जो जाते जाते अपने साथ उस पानी का कुछ हिस्सा भी ले जाता है।
अपना कुछ हिस्सा देने पर भी भरा रहता है उसका प्रेम समुन्दर दिल।
~सुवि
