कभी किताबे छोड़, ख़ामोशी भी पढ़ लिया करो

हर वक्त ढूंढा अल्फाज़ न करो


ख़ामोशी भी कहती है बहुत कुछ

और अब सवालात न करो


बह जानें दो इन अश्कों को बारिश की तरह

फ़िर कुछ याद न करो


ये मौसम,ये बारिश,ये हवाएं बहुत रूहानी है

इस वक्त को यूं बर्बाद न करो


कुछ देर बैठे रहो आंखे मीचे

अब और कोई बात न करो

©NikitaShriwas'तमन्ना'