प्रकृति अब देख रही हैं,
कैसी हो गयी उसकी दशा,
खेत खलिहान सब सूख रहे हैं,
छांँव का भी नहीं पता ।
जंगल, जुगनू, नदियाँ, कश्ती,
झरने, बादल, सब बदल रहा,
सूखा, तूफान, बाढ़, उफान,
भूकंप धरती पर बरस रहा ।
अगली बारिश, अगली बूंँद,
अगला पेड़ भी मर रहा,
कोशिश ना की अगर अब भी हमने,
तो पृथ्वी का अब नाश रहा ।
कहना है अब इतना तुमसे,
इस सृष्टि का अब सार रहा,
अब मनुष्य के हाथ में ही,
इस प्रकृति का उद्धार रहा ॥
- निकिता
