पितु वचनो के मान हेतु तुमको अब वन मे जाना है

सम्पूर्ण राज भरत को दें तुम्हें अपना धर्म निभाना है

किस भूल के दंड स्वरूप तुम मुझको यूं पिछे छोड़ रहें

हर पग पर साथ तुम्हारा दें मुझे अपना धर्म निभाने दो

महलों के मिथ्या सुख छोड़ मुझे संग तुम्हारे आने दो


हर सुख दुख दोनो साथ सहेंगे ये वचन तुम्हे क्या याद नही

इतने वर्षो का विरह तुमसे देखो मुझको स्वीकार नहीं

माना आदर्श समाज बनाना जीवन लक्ष्य तुम्हारा हैं

हर संकट तुम्हारा ख़ुद पर लें एक आदर्श मुझे सिखाने दो

महलों के मिथ्या सुख छोड़ मुझे संग तुम्हारे आने दो


महलों मे मुझको छोड़ अकेली जो तुम वन को जाओगे

बिना तुम्हारे हर क्षण मुझको केवल विचलित ही पाओगे

मेरे जीवन का हर सुख केवल छुपा तुम्हारे साथ में

दो देह एक प्राण है हम जग को यें आज दिखाने दो

महलों के मिथ्या सुख छोड़ मुझे संग तुम्हारे आने दो