वक़्त
वक़्त ने कितनी चालाकी से
एक बच्चे को
बुढ़ापे की दहलीज पर
खड़ा कर दिया
न बचपन में रुका
न यौवन में सांस ली
थमा भी तो आकर
बुढ़ापे में
पूरी दुनिया व्यस्त है
बुढ़ापा कमाने में
और मैं फुर्सत से सोच रहा हूँ
कितने अनमोल हो जाते हैं
बुढ़ापे में बचपन के खिलौनें
