फड़कती हुई पलकें

बिदकती हुई बत्तियाँ

अंधेरी सड़क पर

चरमराती हुई खिड़कियाँ

गूँजता हुआ सन्नाटा और

गुर्राती हुईं बिल्लियाँ

दूर से आती 

एक सरपट मोटर 

और

तेज़ी से सरकती हुईं कुर्सियाँ;

झिझक भरी धड़कन

उतरतीं हुईं चूड़ियाँ

वो सिलवटें,

खामोशियाँ

उलझने

परेशानियाँ

मंदिर की घंटी,

अतीत की निशानियाँ

शापित वो कुत्ता

और बूढ़ा की कहानियाँ

पेशाब की बदबू

भिनभिनाती हुई मक्खियाँ

एकलौते बचे पेड़ पर

सुबुकती हुए चिड़ियाँ

खौलता हुआ खून

मदहोश जवानियाँ...


फड़कती हुई पलकें

बिदकती हुई बत्तियाँ

अंधेरी सड़क पर

चरमराती हुई खिड़कियाँ

चुभता हुआ सन्नाटा और

गुज़रती हुईं लड़कियाँ

टूटी सड़क पर 

लड़खड़ाती हुई लड़कियाँँ,

ज़रा सी हलचल से

सकपकाती हुई लड़कियाँँ,

थोड़ा लजाती

कुछ घबराई हुईं लड़कियाँ...


कुछ नया नहीं लिखा

सब मामूली ही दिखता है न ?

झाँककर देखो दोस्त,

हर गली-कूचे में

अनकही

अनगिनत हैं कहानियाँ....



                       - निहारिका मोहन