मंदिर मस्जिद ने खोदी कैसी  खाई है? न हम प्याला रहे ,न हम निवाला रहे, कौन किसका दोस्त है, कौन किसका भाई है? देश बँटा,देश लुटा , राजनीति की बहसों में , उलझी सारी खुदाई है। झण्डे के रंग बँटे, भगवा हिंदू ,हरा मुस्लिम  रह गया रंग सफ़ेद  जिसकी चादर कितने  अखलाखों चंदन मित्राओं को उढ़ाई है??? गलियों चौराहों पर मातम , संसद में रौनक़ छायी है।।.