तू ही मुझे ख़ुद से थोड़ा दूर करता है,
जिससे मैं तेरी महत्त्वता, तेरी कृपा को अपने जीवन में पहले से अधिक और गहराई से समझ (जान सकूँ)।
तू ही मुझे थोड़ा नीचे गिराता है, ताकि मुझे मेरी बाँह पकड़ कर तू मुझे अपने और क़रीब बुला सके।
मैं कुछ-कुछ क्षण में एक अन्जाने डर से डर सी जाती हूँ,
और वो डर है,
कहीं मैं तेरी रची हुई इस अनन्त, असीमित रचना में गुम न हो जाऊँ,
कहीं मैं भटक न जाऊँ, कहीं दूर तुझसे न हो जाऊं,
पर फिर तू ही मुझे याद दिलाता है,
और एहसास़ भी कि तू ने मुझे थाम रखा है,
मेरा हाथ पकड़ रखा है,
तू स्वयं ही कहता है मुझे,
कि तू हर पथ में मेरे साथ है और हमेशा रहेगा।
