क्या मजिंल (लक्ष्य) के बग़ैर ज़िन्दगी अधूरी है,
क्या मजिंल तक पहुँचना इतना ज़रूरी है।
वो छोटा-सा बचपन और बड़ी-बड़ी ख़्वाहिशें,
अब हम हक़ीक़त से हो रहें हैं रूबरू,
तो लगता है,
वो तो थी बस एक छोटी सी गुफ़्तगू
क्या केवल मंज़िल से ही ज़िन्दगी पूरी है?
अब रास्ते का नाम-औ पता नहीं है,
ऐसा लगता है मंज़िल का हमसे कोई राब़ता नहीं है,
तो क्या मजिंल हमारी मजबूरी है?
क्या मजिंल तक पहुँचना इतना ज़रूरी है।
सारी उमर तो हम सफ़र में ही रहते हैं,
पर ख़ुशी है सिर्फ़ मजिंल पाने की,
तो क्या मजिंल हमारा वजूद बना रही है,
या हमीं को मिटा रही है।
पहले एक ख़्वाहिश का बोझ,
फिर लोग क्या कहेगें, लोग क्या सोचेगें,
क्यूँ नहीं हम चंद पलों के लिये ख़ुद की ख़ुशियों का सोचते?
क्यूँ ख़ुद हम से ज़्यादा लोग इतने ज़रूरी है
क्या मजिंल (लक्ष्य) के बग़ैर ज़िन्दगी अधूरी है,