चल -चल के थक गई हूँ,
अन्दर से कहीं थम सी गई हूँ,
अब जीवन एक पूर्ण अन्धकार प्रतीत सा होता है,
जो भी पा जाऊँ बस लगता, सब कुछ कहीं खोता सा है,
मानो सारे जग-जीवन का भार लिये फिरती हूँ
ह्रदय में कोई दहकती आग लिये फिरती हूँ
इस झूठे संसार सा एक झूठा उपहार लिये फिरती हूँ
उथली नदी सी कई हिस्सों में आर-पार बहा करती हूँ।
एहसास केवल एक ही बाक़ी, जीवन में कुछ बचा नहीं,
पूर्व का न ही कुछ शेष यहाँ,
किसी ने नया भी कभी, मेरे लिये कुछ रचा नहीं,
शेष नहीं कोई चाह, न ही कोई अभिलाषा
अब न मैं इस जग की, न ये जग का कोई नाता
कहाँ अब इस बंजर, उदास हवेली में है कोई आता-जाता,
देखे किसी को आये दरवाज़े, गुज़रा एक ज़माना
आख़िर होगा भी क्यूँ यहाँ विरान में किसी का भी ठिकाना,
अब तो केवल ख़ुद का ये तिरष्कृत, कुंठित यौवन ही शेष है
छाया मुझ पर मादकता सा उन्मादी ये कोई वेष है,
सबसे स्पष्ट इसमें भी अवसाद ही नि:शेष है,
है और कुछ बोझ यादों का साथ मेरे,
जो हंसाती बाहर, पर रूलाती अन्दर
हूं ही अब तो खड़ी मैं अकेली बीच समन्दर,
पर हार गई हूँ अब,
हार गई हूँ
ख़ुद स्वयं से ही लड़-लड़ कर।
