घुटन है बहुत उसे
वो रोज़ मौत से
लड़ती है जीने को।
रोज़ जाने कितनी
मौतें मरती है और
दिखती सब सही है
इतनी कशमकश
चल रही है
अंदर ही अंदर
खोखली होगयी वो
वो किस हद तक
बरदाश्त करे इस
ज्वालामुखी को
जो उसके अंदर चल रही है
आगे बढ़ना वो चाहे
पर कभी उसे बढ़ने न दिया
किस्मत भी बार बार
खेले खेल उसके संग
बार बार तोड़े उसे
इतना टूट चुकी है वो अब
की सहा ना जाये
आखिरकार फट उठा
ज्वालामुखी और ले डूबा
उसने सोचा खत्म कर दूँ सब
जाते जाते दे गयी अपनों को
आजीवन की पीड़ा, उसके वियोग की।
निधि सिन्हा

