कांच के टुकड़ों सी पत्तों पर बैठी ओस की बूंदें । सूरज की रोशनी में जगमगाती हवा के झोंको से कपकपाती जब भी देखो इन्हें मासूम बच्चे के मन सी सरल एक सादापन लिए, जीवन की पारदर्शिता बिखेरती, ये ओस की बूंदें। दिन के सरकने मे, जीवन की हलचल मे ओझल हो जाती हैं, ये ओस की बूंदें!