नये साल के जश्न मेँ इक इब्तिदा होंगी, हम होंगे तुम होंगें राहें फ़िर आसां होंगीं । कुछ बातें जो छूट गई कहने से, कुछ जो रूठें हैं हम से, वो बातें अब पूरी होंगीं, वो रूठें अब अपने होंगें। उम्मीदो की धूपं खिलाकर, आशाओं को मुस्काना होगा । पड़े अधूरे काम वर्षो से, तकते राह पूरे होने की, इस बार कतार में पहले उनको होना होगा । नया साल कुछ ऐसा होगा कि, हर कोई कुछ अपनायेगा, एक चेहरें की हँसी किसी का, मुरझाया पल फिर खिलायेगा। नए साल के स्वागत में, अच्छाई फ़िर अन्दर आयेंगी, जो बैठी सेंध लगाये बुराई उस को बहार जाना होगा। अपना छोड़ फ़िर कुछ दूजों के लिए कर जाना होगा, खुशियों के लम्हो से फिर आने वाला वर्ष भर जायेगा।