एक तिहाई पानी होगी फिर भी धरती प्यासी होगी। ताल तलैया सब सूखे होंगे अकाल के सारे मारे होंगे बड़ी निराशा मे खेत तकेंगे बादल को और, ग्रीष्म ऋतु में बादल आकर बिन बरसे जब चले जायंगे इससे पहले ऐसा हो कि, ऋतुएँ बस दो रह जाएँ एक झुलसती गर्मी की एक सिहरती ठंडी की चलो एक पेड़ लगा देते है