जीवन कुरुक्षेत्र खडे जीवन कुरुक्षेत्र मे, अर्जुन बन बाट जोह रहे अपने सारथी श्री कृष्ण की, जो कहे गीता ज्ञान फिर से....!! सोच के भवर में फँसे असमंजस के बादलो से घिरे खड़े बस निहाल है , देखते चहु ओर, और सोचते दिन रात है कि, कोई पुकारे पार्थ से कहे वो बात जो मन को स्वीकार हो...!! घेरे कई मन के अवसाद रोके उठाने से गांडीव उस वक्त, थाम के जीवन डगर को फिर से दे एक नव दृष्टि झझकोर के कहे वो, हे पार्थ ! ये वक्त नहीं विलाप का उठ और कर युद्ध अपने संकल्प का...!! - नेहा दुबे