हर वक़्त रहता है साथ मे
एक अजीव सा ख़याल
जो शायद डर है मेरा ,
जैसे कोई दोस्त हो पुराना,
पकड़ लेता है हम को जब कमज़ोर पड़ते हैं।
अंजानो का डर तो कौंधता है मन मे,
पर अपनों का डर कुछ अजीव ही होता है।
कई बार अहसास होता है कि,
डर जैसे साया बन साथ हो लिया हो।
बचपन में जब खेलते थे तो
डर था गिरने का और उस मीठी चोट का
फिर धीरे- धीरे डर ने भी
अपना बर्चस्व बढ़ाने का सोचा,
बिल्कुल बढ़ते हुए हौशलो और जज्बो के साथ
जैसे-जैसे बड़े होने लगे डर भी
ज्यों-ज्यों मुस्कुराते हुए प्रतिस्पर्थित करता रहा ।
बैठना चाहता हो हर जगह पर,
डर भी पागल भुल्लकड़ है
वो भूल जाता है कि,
हिम्मत उस की बड़ी बहन है,
कैसे भर सकता है उम्र की इस खाई को???
-नेहा दुबे