कितना तड़पी होगी छटपटाई होगी कुछ न कर पाने की टीस मे बेबस मांगी होगी कुछ दुआएं दी होंगी दुहाइयाँ छोड़ देने की पर उन दरिंदों ने रौंद दिया उस को उस का अस्तित्व उस का मान बसने से पहले उजाड़ दी उस के सपनों की दुनिया कितने अनकही उम्मीदे जो पूरी नहीं हुई रिश्ते जो आखरी सांस पे दामन छोड़ गए जाते जाते आंखों मे आँसुयों का दरिया लिए माँग रही होगी अपनों से माफ़ी उस ग़लती की जो उस की नही थी आखरी सांस तक कितनी बार खुद से लड़ी होगी वो आज़ाद जीना चाहती होगी औऱ कुछ वक़्त को तो कोसा होगा खुद को भाग्य लड़की होने को और उस रात को बालों की लट को सुलझाने सी उलझी रही होगी उस मंज़र से सोचती हुई क्या दोष था मेरा ?? क्या बिगाड़ा था मैंने उन का?? फिर सोचा होगा शायद ना चढ़तीं उस बस में जो दरिंदगी लिए उसे मिटाने चली थी सोचती हूँ क्यू उन दरिंदों को एक बार भी जहन मे अच्छा ख़्याल नहीं आया माँ बहनों का चेहरा आंखों मे एक बार नहीं आया इंसान के पीछे हैवालियत लिए वो पापी दरिंदे भेड़िये थे दरिंदे तो क्या दरिंदगी छोड़ पाते बन इंसान क्या इंसानियत का पाठ पड़ पाते आज हर कोई उस के साथ हाथों में न्याय उजाले की मोमबत्तियां लिए इंडिया गेट पर खड़ा है कुछ सवालों के जबाब मांगती हर दामिनी वहाँ है क्या ये आखरी घटना होगी ?? कि और भी यहाँ मोमबत्तियों में जलती फिर से कोई दामिनी होगी?? साथ यु खड़े हो नारों का क्या और बेतुके इन वादों का क्या जब तक मिटा नही सकते जड़ से ये पाप तो ऐसे बलिदानों पर मोमबत्तियों मे लौ जलाना का क्या । -नेहा दुबे। (Note- Poem was written on dt. 13-1-2013 after the Nirbhaya case)