खबरें सुनते सुनते मेरे कान पक गए ज़ुल्म सहते सहते आम लोग थक गए किस की है ये जंग और क्या अंत नहीं जानती, पर कई बेकसूर इस जंग में मर रहे संसद, अहमदाबाद, मुंबई , पठानकोठ तो कभी अमरनाथ निशाने पर आतंकवाद की सूची में बारी बारी से दर्ज कई नाम हो रहे, किस्से आतंकवाद के दिन रात बढ़ रहे मुश्किलें आम आदमी की बार बार बढ़ रही श्रद्धा आस्था अमरनाथ के आतंकवाद में जार जार हो रही कुछ मीडिया औऱ राजनैतिक लोग इन खबरों पर अपने हाथ सेक रहे गुजरात के श्रद्धलुओं के लिए हमदर्दी दिखा आतंकवाद के भेष में मेहमान आतंकवादियों से निपटने का हल ढूंढ रहे कैसे हो देश में चैनों अमन आतंकवाद पर क्यो नही पड़ते कफ़न सोई हुई आत्मा क्यो उनकी जागती नहीं जान की क्या क़ीमत हैं वो आँकते नहीं किसी धमाके में वो भी उड़ जायँगे नए आतंकवादी किसी आतंकवाद में फिर से देश मे धमाके कर जायँगे औऱ हम सब धमाको पर तमाशा देख फ़िर से आतंकवाद मिटाने का रट्टा नारों में सोशल साइट्स पर दोहरायँगे देश से आतंकवाद को खदेड़ दे करे डटकर इस का सामना क्यूं ना निकाल दे एक फ़रमान, एक फ़तवा आतंकवाद के खिलाफ बता दें उन्हें कि आतंकवाद का कोई घर नही देश को कमज़ोर करे ऐसा कोई बम्म नहीं बाँटे हिन्दू मुसलमान में हमें ये कोई मुद्दा नहीं ये देश घर हैं हमारा औऱ घर में आकर कोई कलह करे'नेह' ये हमे बर्दाश्त नहीं। -नेहा दुबे।