खिली खिली , रहती थी वो,,,अब मुरझा सी गई हैं।।
नाजुक सी वो ,अब सहम सी गई हैं।।

आंखो में आसू,,,होंठो पर गहरी चुप्पी,किसी से ना कुछ कहती है।।

वो भयानक रात ,बीते ना जाने कितने दिन हो गए,,पर वो दर्दनाक कहानी अब भी कहां, बीती, है।
तड़प उठती हैं रोज,घुटन से भर जाती हैं।

है कितनी तकलीफ में,,वो दरिंदे कहां जानेंगे,,सिर्फ आबरू ही नही छीना,,,उसकी रूह छलनी कर गए ,वो,,सांसे है ,लेकिन जिंदा नहीं,,,डरावने सपने है,, उनमें कोई ख्वाब नही।।

जो भी हुआ,उसकी खुद को ही दोषी समझ,,खुदकुशी करने को तैयार थी वो,,लेकिन 

उसकी कहां गलती है,सोच रुक गई वो।
वो ना आखिरी थी,,जिसका ये हाल हुआ,सोच ये ,रूह फिर उसकी कांप गई।

कैसे,कब रुकेगा ये?? अब भी यह प्रश्न है,,??

महिषासुर का विनाश होगा ,जब तुम दुर्गा बन जाओ,,तुम शक्ति का अंश नही,,तुम ही शक्ति हो ये कर दिखलाओ।।

तुम ही शक्ति हो,ये रूप अब दिखलाओ।।