हमको आपसे कोई शिकायत नही ...
शिकायत तो हमारे घर की देहरी को है
जिस पर आ कर, आप लौट गए
उस दरवाजे को जो इंतज़ार में रहा
कि आप खटखटाएंगे
उस कोने वाले सोफे को जो
आपकी बाट जोहता रह गया
उस गाज़र के हलवे को जो
आपसे 'अच्छा बना है' सुनना चाहता था
घर की उस हवा को जो आपकी
महक महसूस करना चाहती की
ये बेवकूफ बेजान चीजें कितनी नासमझ हैं
और हम अब हो गए हैं समझदार
इसलिए
हमको आपसे कोई शिकायत नहीं
-नेहा


