तुझ से गीली डूबती हूँ बार-बार बार-बार तुझ को अलग करती हूँ डूबने से बचने के लिए कभी अलग हो भी जाती हूँ जहाँ जाती हूँ गीली ही जाती हूँ जब भी डूबती हूँ गला रूंधने तक डूबती हूँ जान बचाने को बाहर आती हूँ मगर फिर वहीं उतर आती हूँ फिर बाहर निकलती हूँ तो दूर चली जाती हूँ मगर दूर जाती हूँ जहाँ भी तुझ से गीली ही जाती हूँ तुझी से लथपथ जाती हूँ। ****