हर गड्डीदार चीज़ नोट नहीं होती हर इलेक्शन का ख़र्चा वोट नहीं होता हर बार क्राइम रिपोर्ट नहीं होता। हर आंसू के पीछे चोट नहीं होती हर गलती में कोई खोट नहीं होता हर फैसले के लिए कोर्ट नहीं होता। हरेक के आगे राजनैतिक ओट नहीं होती कश्मीर का हर सामान अखरोट नहीं होता हर समस्या का समाधान विस्फोट नहीं होता।