बूंदों ने डाक से प्रेषित किया है बादलों ने जो मसौदा दिया था बनाकर आकाश में मेरी मौत का आदेश पत्र छपा है काल ने बिजलियों से किए हैं हस्ताक्षर   प्रकृति ने इस अधिसूचना पर की कार्रवाई और सभी घटकों की एक बैठक बुलाई कार्य सौंपा गया सांप-बिच्छू की उप समिति को कार्यान्वित किया गया उचित तिथि को   जैसा समिति द्वारा था निर्णीत इस संबंध में हुई मैं काल कवलित वार्षिक योजना के अनुसार पूर्ण अनुपालन हुआ इस सफल आयोजना की सूचना का परिचालन हुआ   कार्यकारी समिति ने दी बधाई और चर्चा की सफल आयोजन के उपलक्ष्य में पेड़ों ने पुष्प वर्षा की *****