डैम फूल है जो घर नहीं देख पाती है
बच्चा जगकर रोता है
वो छत पर पड़ोसन से बतियाती है
डैम फूल है जो घर नहीं देख पाती है
खाने में बाल मिलते हैं
बर्तनों में जूठा लगा होता है
उसे तो थाली भी ठीक से धोनी नहीं आती है
डैम फूल है जो घर नहीं देख पाती है
रसोई की चीजें गुसलखाने में
गुसलखाने की कुर्सियों पर नज़र आती हैं
हर सामान के लिए घरभर में ढुँढवाती है
डैम फूल है जो घर नहीं देख पाती है
न बालों का सलीका है
न कपड़े ही ठीक से पहन पाती है
कुछ कहो तो खीसे निपोरे जाती है
डैम फूल है जो घर नहीं देख पाती है
कुछ नहीं आता है उसे
घर की ज़िम्मेदारी अकेले उठाती है
तो क्या? ढंग से क्यों नहीं निभाती है?
डैम फूल है जो घर नहीं देख पाती है