कमबख्त दिल को बीमारी थी
इसको बहलने की आदत थी
इसे ठिकाना नहीं मिला कहीं
दुनिया के दर दर
भटकने को चाहत थी
इसे जिसका मन किया
उसने उठाया,
लगाया,
फिर तोड़ा,
फिर जोड़ा
फिर तोड़ा
फिर कहीं का नहीं
छोड़ा,
मैं मर जाती
अगर तुम ना होते
मेरे जख्म कभी
न सोते अगर
तुम ना होते
दिल तब भी नहीं
बचा था
वो अब भी नहीं बचा है
बस पहले भटकता था
अब हिलता नहीं
अब तुम्हारा हो गया है।
राधे राधे
