तजुर्बा मोहब्बत का ना था
फिर भी मैं करने चल पड़ा
दिल में लेकर कुछ ख्वाब
घर से निकल पड़ा
ये फूल देकर उनको, इजहार ए मोहब्बत कर दूगा
मारेंमा गर वो थप्पड़, तो ये गाल आगे कर दूगा
मगर अफसोस ऐसा न हुआ
वो प्यार किसी और से करते थे
और हम थे कितने पागल
जो बेवजह उन पर मरते थे
दिल तो मेरा टूटा, मगर सांसें अब भी बाकी थी
कुछ देर रहा तन्हाई में,
फिर किसी और पे आजमाने चल पड़ा
तजुर्बा मोहब्बत का ना था
फिर भी मैं करने चल पड़ा
दिल में लेकर कुछ ख्वाब
घर से निकल पड़ा