फसले बिलकुल वैसी काटोगे तुम बीज जैसा बो रहे
फिर मढ़ते हो सब विधि पर और अब तुम हो सो रहे
बिना संघर्ष की इबादत के कोयले को हीरा कैसे कहदोगे
मंजिल मिलेगी बिलकुल वैसी समय का खेल जैसा खेलोगे
सांसे अभी रुकी नहीं और क्या तुम रुकना चाह रहे
क्षण क्षण से क्षणिनी और तुम बिन श्रम श्रेय मांग रहे
हित दूजो के लिए नहीं स्वयं के लिए सफल बन जावोगे
इज्जत मिलेगी बिलकुल वैसी समय का खेल जैसा खेलोगे
विचरना सैकेंडों का महत्व घड़ी बताती है
इक छोटी सुई ना जाने क्या क्या कर जाती है
कई वर्षो के साथ चली कुछ शदियों की बारी है
उड़ती जग की माटी धरती में मिल जाती है
समय से पुछा मैंने क्यूँ कुछ दिए जल पाते है ?
बचे जो चिराग बाकी वो बुझ बुझ रह जाते है?
समय ने मुझे कुछ गुनगुनाया सुनना चाहोगे
लौ तुम्हारी वैसे होगी समय का खेल जैसा खेलोगे
हम दुनिया भर की तिल्म के पीछे जाते है
और अक्सर अपना दीपक हम खुद बुझाते है
अभी नहीं पर आशय तुम भी इसका जानोगे
समय तुम्हारा वैसा होगा समय का खेल जैसा खेलोगे
तुम्हे लगता है कई बार समय तुम्हारा साथी है
पर याद रहे ये पूरी दुनिया यंहा बाराती है
जब बारात निकल गयी तो बाराती कैसे देखोगे
पहचान तुम्हारी वैसी होगी समय का खेल जैसा खेलोगे !
#नीरज
समय का खेल जैसा खेलोगे
फसले बिलकुल वैसी काटोगे तुम बीज जैसा बो रहे
फिर मढ़ते हो सब विधि पर और अब तुम हो सो रहे
बिना संघर्ष की इबादत के कोयले को हीरा कैसे कहदोगे
मंजिल मिलेगी बिलकुल वैसी समय का खेल जैसा खेलोगे
सांसे अभी रुकी नहीं और क्या तुम रुकना चाह रहे
क्षण क्षण से क्षणिनी और तुम बिन श्रम श्रेय मांग रहे
हित दूजो के लिए नहीं स्वयं के लिए सफल बन जावोगे
इज्जत मिलेगी बिलकुल वैसी समय का खेल जैसा खेलोगे
विचरना सैकेंडों का महत्व घड़ी बताती है
इक छोटी सुई ना जाने क्या क्या कर जाती है
कई वर्षो के साथ चली कुछ शदियों की बारी है
उड़ती जग की माटी धरती में मिल जाती है
समय से पुछा मैंने क्यूँ कुछ दिए जल पाते है ?
बचे जो चिराग बाकी वो बुझ बुझ रह जाते है?
समय ने मुझे कुछ गुनगुनाया सुनना चाहोगे
लौ तुम्हारी वैसे होगी समय का खेल जैसा खेलोगे
हम दुनिया भर की तिल्म की पीछे जाते है
और अक्सर अपना दीपक हम खुद बुझाते है
अभी नहीं का आशय तुम भी इसका जानोगे
समय तुम्हारा वैसा होगा समय का खेल जैसा खेलोगे
तुम्हे लगता है कई बार समय तुम्हारा साथी है
पर याद रहे ये पूरी दुनिया यंहा बाराती है
जब बारात निकल गयी तो बाराती कैसे देखोगे
पहचान तुम्हारी वैसी होगी समय का खेल जैसा खेलोगे