याद करो वो सुबह जब अपने पूरे जोश में तुमने बोला था 

मैं करूंगा इसे भईया बहना गाव  के हर नर नारी बालों से 

तुम नाम कमा कर अपनी भी इक अलग पहचान बनाओगे 

क्या तुम राह पर हो ? या प्लूटो के जैसे बौने ग्रह बनजावोगे 

 

हाँ तुम चहक उठे थे जब तुमने सुनी इक प्रेरणा दायी गाथा 

कुछ लक्ष्य तुम्हारे कुछ होंगे हमारे कहीं  तुम्हे भी जाना था 

जब तुम खुद ही ठाने हो तो राह सफर दूजा क्यों बनवाएगा 

क्या तुम राह पर हो ? या तु भी समय का बहाना बताएगा 

 

निंरतरता से तो इक डोरी चट्टानों को इक कुएं में झेप गयी 

देखो ना गांव की वो बछेंद्री चोटिल होकर तुगों से खेल गयी 

सांसे लेना छोड़ नहीं सकते तो निंरतरता कैसे तज जाओगे 

क्या तुम राह पर हो ? या कुछ बहाने अफ़साने गुन गुनावोगे 

 

अब चाहिए नभ की हर ख़ुशी तुम्हे सारी की सारी ही 

 तुम्हारी मेहनत का कोसा क्यों है खाली का खाली ही 

जिद करते हो संचल हिलाने  की ऐसे क्या कर पावोगे 

क्या तुम राह पर हो? या किसी छोटे कोने में समावोगे 

 

तुम अभी क्यों थक गए अभी तुमने जीता ही क्या है 

तुम थकावट कहते हो अभी थकने का मजा कहा है 

पथिक दाण्डीव उठावो निशाना लगावो तीर चलाओ 

तभी तुम इस विशाल महाभारत के अर्जुन कहलाओगे 

क्या तुम राह पर हो ? या किसी नए रोग का परिचय कराओगे !!

#नीरज