हार गई हार अब जीत को पकड़ना होगा
लक्ष्य यूँ ही नहीं मेहनत कर उससे मिलने ही होगा
अब तक तुम थे मन्द बैठे आखिर अब तुम्हे चलना ही होगा
राह में राहगीर नहीं शूरवीर बनकर डटना होगा
अंधकार खौफ़ देख ना ही मचलना होगा
कही तेज तो कही रुक कर आखिर अब तुम्हे चलना ही होगा
फूलो को सूँघकर पत्तों के जैसा प्रेम से लिपटना होगा
बवंरो सा बढ़ना होगा कांटो से बचकर चलना ही होगा
झाड़ियों से खूब सिमटे आखिर अब तुम्हे चलना ही होगा
जिस आसमा पे चढ़ गए थे उससे तुम्हे वापिस उतरना होगा
रास्ते से मंजिल पर पहोंच कर तुम्हे थिरकना ही होगा
बेवजह जश्न की तैयारी खूब हुई आखिर अब तुम्हे चलना ही होगा
जो लड़ पड़े तुम्हे गिराने को उसे तुम्हे ही पटकना होगा
बिन पथ के जुमले जो जकड़े है उन्हें अब तुम्हे ही छटकना ही होगा
आराम की तैयारी मत कर आखिर अब तुम्हे चलना ही होगा