क्या हुआ अगर आज तेरे घर की छत पर उजाला नहीं क्या हुआ अगर आज तेरे घर की रसोईं में निवाला नहीं बस तनिक तनिक मेहनत से दीर्घ तुंग भी हट जाते है चलो अब अपनी परवरिश के लिए हम हम हो जाते है     क्या हुआ अगर इस समय का तुमसे समावेश नहीं क्या हुआ अगर इस भू पर तेरा कोई परिवेश नहीं सैंकड की सुई से सीख धीरे धीरे घंटे पूरे बन जाते है कब तक यूँ इतरावोगे चलो अब हम हम हो जाते है   क्या हुआ अगर जो तुझ पर किसी का साथ नहीं क्या हुआ अगर जो बाज उडा बिन बारात नहीं चल वीर धीरे धीरे रस्ते अपने आप खत्म हो जाते है कतरा मिलगा दरिया से तो अब हम हम हो जाते है