कलमकारों महज़ घटना बता दो हाथ जो इंसान जैसा मुँह दबाये है हटा दो चीख लेने दो उसे उसका लुटा क्या कुछ नही है आँच पहुँची रूह तक उसका जला क्या कुछ नही है राक्षसों सी हरकतें हैं नाम तुम कोई लगा दो भूख के बीभत्स हद की नीचता का नृत्य है ये दैन्य दारुण घृणित कोई हिंस पशु का कृत्य है ये छीन लो ये निरीह साँसें जिंदगी को तुम हरा दो आज बदली नोंच ली है राह के कुछ पर्वतों ने इक नदी को आज दूषित कर दिया है सीवरों ने चीख मुर्दा है कलमकारों महज़ घटना बता दो