महफ़िल-महफ़िल जिसकी बात होती है, उसमें कुछ तो बात होगी
शख्सियत-ए-वाकिफ़ हुए उसकी आज, इक रोज़ मुलाक़ात भी होगी
धुँआ उठा है ग़र 'ऐ-नीरज', आग न सही चिंगारी तो होगी
किसी का दिल जल रहा है, साँसे रुकी ना सही भारी तो होंगी
तुम जो छोड़ के जा रहे हो मुझको, बेशक़ जाओ
महफ़िल में नही तो तन्हाई में सही, अश्क़ो की बरसात तो होगी
अश्क-ए-स्याही से लिखी है दिल पे जो इबारत 'ऐ-नीरज '
तेरी-मेरी ना सही, समझेगी जो, कोई तो ज़मात होगी
______नीरज " फ़ैज़ाबादी "
