क्या तुने खाना खाया
क्या तु चैन से सो पाया
है तबियत कैसी तुम्हारी
क्या वहां सब रास आया
क्या पैसे तो है तेरे पास
या और किसी चीज की है आस
ये तेरी आवाज में बदलाव है
सरदी है या तुझे ताव है
वापस कब तक आएगा तू
वहां का हाल बताएगा तू
माँ तो महज़ एक जरिया है
ये सारे सवाल तो पापा के होते हैं....
- डायरी कर्मण - नीरज

