पुरुष है तो तुझे रोना नहीं
बेफिक्र होकर कभी सोना नहीं

यह कहकर तुझे जिम्मेदारियां थमा देंगे
 कि खुद को खोना मगर इन्हें खोना नहीं

तेरे चरित्र को कठोर माना जाएगा
तू कुछ और है कुछ और जाना जाएगा

कि दर्द तो तुझे हो सकता नहीं
वह लड़का है जनाब... हौसला खो सकता नहीं