मेरे यार हैं पण्डित भी चौहान भी

अहमद भी और खान भी

तुम सबने नाम बोहोत देख लिए

आज कोशिश करो देख लो इंसान भी


कपड़े भाषा का फर्क है बस

तुम हो इंसान यही अर्थ है बस

ये कॉम और जातें बेहुदा बातें

ये बेमतलब के तर्क हैं बस


किसी जानवर का कोई धर्म नही

इंसानो को ये शर्म नही

करते हैं सब ये कर्म की बातें

जब किया किसीने कर्म नही


क्या पैदा होने से पहले

इंसान ये पूछ भी पाता है

मैं किस धर्म से आया हूँ।

किस धर्म में फैका जाता है


जब पहला किया था प्यार तुमने

क्या जांचा था घर बार तुमने

बस चेहरे से मोहब्बत करली

न जानी कुल न नाम तुमने


तुम भिक्षु से कभी पूछो

कैसे परिवार चलाता है

वो मंदिर से है खाता है लड्डू

मस्जिद की खीर भी खाता है


ये देश हमारा अपना है

इस देश का ही तो खाते हैं

क्यों आग यहीं पर लगा रहे

हम क्यों नफरत फैलाते हैं


तुम धर्म मेरा भी ढूंढोगे

मैं गर अपना भी नाम कहूँ

पर बैठे बैठे चाह हुई

देश के लिए कुछ काम करूँ  ।।