गणतांत्रिक राष्ट्र भारत
(नीरज शर्मा)
26जनवरी1950 का दिन आया,भारत गणतांत्रिक देश हुआ।
नया संविधान,नया निर्माण,नया लोकतंत्र खुद मुख्तार हुआ,
नई आशाएं,नई परिभाषाएं,नई योजनाओं का आरंभ हुआ।
नया निशान,नया निजाम,नया तीरंगा भारत की पहचान हुआ।
नई आभा,नई चमक,नई उर्जा का हर देशवासी में संचार हुआ।
नया तारा,नया चांद,नया गृहमंडल देख रहे यह अहसास हुआ।
नई भूमिका,नई पटकथा,नई धुन गा रहा हर जन झूमता हुआ।
नया सवेरा,नया उजयारा,नया सूरज का लगता है उदय
हुआ।
नई हवाएं,नई फिजाएं,नई घटाओं से घनघोर अम्बर है हुआ।
हर कोई सोच के झूमे नाचे कि आज संपूर्ण जगत का राज्याभिषेक हुआ।
तीरंगा झुलाओ नाचो गाओ खुशी मनाओ नए राष्ट्र पर्व का है आगाज हुआ ।
पर भूल ना जाना वे वलिदानी जो शहीद हुए तो भारत आजाद राष्ट्र हुआ।

