देश हित सर्वोपरि
   (नीरज शर्मा)
यह भारत देश की भूमि है यही हमारी पहचान,सब धर्मों को मिलता रहा इसी धरा पर उत्थान,तोड़ने की साचिश रचने वालो अच्छे से समझ लो,हर भारतीय हो जाऐगा अखंड  पे कुर्बान।

सोच लिया है हमने देश की खातिर जीना मरना, देश हम और हम देश हैं ये सोच है जीवन जीना,पहचानना होगा अच्छे से अपने घर के गद्दारों को,  वरना पड़ेगे शहादतों पर आसू यूं ही बहाते रहना।

जो देश के हित में बोलेगा उसे याद करेगा जमाना,इन आतंकी,इन देशद्रोहियों को पड़ेगा जेलो में जाना,
कुछ ना जो है बोल रहा,देश‌‌हित में जुबां ना खोल रहा,हिसाब उसका भी होगा चाहें बन ले वो कितना सयाना।                               (नीरज शर्मा-9211017509)