"ये जो आफत आई है;ये तुमने खुद बुलाई है "
ये जो आफत आई है;ये तुमने खुद बुलाई है
बिना मतलब के धर्म के नाम पे जो तुम लड़ते हो
उसी की सज़ा,तुमने अभी ये पाई है
क्युकी;ये जो आफत आई है वो तुमने खुद बुलाई है...
अब इसमें भी जाओ धर्म ढूंढ लो तुम,
और बताओ किस खुदा ने हमपे ये क़हर बरसाई है
क्युकी;ये जो आफत आई है वो तुमने खुद बुलाई है...
कुदरत का जो तुम मज़ाक बनाते हो ना?
उसी कुदरत ने अभी तुम्हे तुम्हारी औकात दिखाई है ,
बेज़ुबानों को जो करते हो क़ैद तुम
किसी बेजुबाँ कि दुआ शायद ये क़हर लाई है
क्युकी;ये जो आफत आई है वो तुमने खुद बुलाई है...
याद है ना वो मासूम जिसने कहा था मैं भगवान को सब बताऊंगा
शायद उसने भगवान को जाकर ,सारी कहानी बताई है
कैसे उसके बनाए हुए जन्नत में, हम सबने मिलकर ये तभाई मचाई है
इसलिए अब उसकी लाठी हम सब पर आई है
क्युकी;ये जो आफत आई है वो तुमने खुद बुलाई है...
घर पर बैठना कैद लगता है?
पर इसी में अभी तेरी मेरी हमारी सबकी भलाई है,
अंदर बैठ के देखो;कुदरत एक बार फिर से कई नए रंग लाई है
क्युकी;ये जो आफत आई है वो तुमने खुद बुलाई है...
ये जो कई बार हमने ये धरती रुलाई है
अभी हमे ही मिलकर करनी उसकी भरपाई है,
घर बैठो और सोचो की कुदरत के आगे तुमने क्या औकात पाई है;
क्युकी शायद किसी बेजुबाँ की दुआ ये क़हर लाईहै
जो उसकी लाठी हमपर यु आई है...
घर पर ही बैठो;क्युकी इसी में अभी तेरी मेरी हमारी सबकी भलाई है,
क्युकी;ये जो आफत आई है वो तुमने खुद बुलाई है...
-नीरज झा

