"रंग मंच का एक छोटा सा कलाकार"


मैं तो

रंग मंच का एक छोटा सा कलाकार हूँ

जनाब ...


अक्सर हूँ मैं पर्दे के पीछे;

लेकिन उसी पर्दे का मैं आधार हूँ...

असफल, नीरस, निर्धार हूँ;

या मैं विशाल,स्थिर,अविकार हूँ;


जनाब;

मैं तो रंग मंच का एक छोटा सा कलाकार हूँ...


~नीरज झा