इस जमाने में जमानत भी कैद है;
मुझे राम युग में जाना है...
तुम बसाओ राम को मंदिर में;
मुझे राम अपने अंदर लाना है!
.
राम जी मंदिर में बस गए;
अब चलो उनको ह्रदय में बसाए...
हम आज से मंदिर के साथ
एक नया हिंदुस्तान बनाए...
.
भेद मिटाओ नाम से;
हम सब जुड़े है राम से...
जात ना पुछो जान से;
मूल्यवान सब प्राण से...
.
सबरी बैर खाए प्रभु ने
मिटाया भेद प्रकार;
आओ सब राम को लाए
करे ये युग साकार...
-नीरज झा

