TITLE- "मैं वक्त हूँ ..."


मैं वक्त हूँ

मैं क्षण क्षण में बदलाव हूँ ...

मैं क्षण भर का घाव हूँ;

या मैं क्षण भर की शीतल छाव हूँ;

मैं वक्त हूँ मैं क्षण क्षण में बदलाव हूँ ...

.

मैं हर क्षण कण कण में समाया हूँ ...

मैं कही भ्रम भी हूँ;

मैं क्षण भर का भ्रमाया हूँ...

मैं रंग रंगीले लाया हूँ;

मैं सीख चहीले लाया हूँ....

मैं ही तो जीवन का नाव हूँ...

मैं वक्त हूँ मैं क्षण क्षण में बदलाव हूँ ...

.

मैं बीत गया तो आया नहीं;

मुझे आने से कोई रोक पाया नही...

मैं काल हूँ;मैं अग्नि सा विकराल हूँ...

मैं समय का मायाजाल हूँ;

मैं मंजर हूँ,मैं मंजिल हूँ;

मैं राह हूँ,मैं ही राही हूँ; मैं कही रिश्तो में लगाव हूँ;

मैं क्षण भर में अलगाव हूँ ...

मैं वक्त हूँ मैं क्षण क्षण में बदलाव हूँ ...



-NEERAJ JHA



#hindi #kavita #sahitya #kavi #लेखकNEERAJ #instawriter